उत्तराखण्ड के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम फिर बिगड़ सकता है. अगले 24 घंटे में राज्य में कई जगह बारिश और बौछारें पड़ने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार इसका असर ख़ासतौर पर पिथौरागढ़ और लोहाघाट इलाक़े में हो सकता है.
इसके अलावा कई जगह सघन बादल और धुंध होने की संभावना है. इस वजह से हेलिकॉप्टर की उड़ानों के लिए अनुकूल स्थितियां नहीं बन पाएंगी. मौसम विभाग के निदेशक आनन्द शर्मा के अनुसार 24 से 27 जून के बीच कुमांऊ और गढ़वाल दोनों ही मंडलों में कई स्थानों पर अच्छी-ख़ासी बारिश हो सकती है. चुनौती ये है कि इसके पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाए.

राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार रूद्रप्रयाग के जंगलचट्टी, गरूड़चट्टी और जंगलों में अभी भी 2000-2500 लोग और चमोली में 12040 यात्री फंसे हुए हैं.
कुल मिलाकर गढ़वाल मंडल के विभिन्न इलाक़ों में 40 हज़ार से अधिक यात्री अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं. इन्हें हवाई और सड़क मार्ग से निकाला जाना है.
0 comments:
Post a Comment