उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग उसे ग़लत संदर्भ में देखने की कोशिश कर रहे हैं.
शनिवार शाम को देहरादून में पत्रकारों से बात करते हुए बहुगुणा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच तालमेल में कोई कमी नहीं है.
बहुगुणा का कहना था, ''गृहमंत्री और गृहमंत्री सचिव किस लिए यहां आए. देखने के लिए कि यहां दो काम हो रहा है, वो कैसा हो रहा है. उन्होने कहा कि सराहनीय कार्य हो रहा है. अब जो चुनौतियां हैं वो बिल्कुल अलग हैं. अर्धसैनिक बलों के बीच समन्वय की ज़्यादा ज़रूरत है. इसके लिए उन्होंने एनडीआरएफ़ के निदेशक को यहां तैनात किया है.''
ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में आई आपदा के लगभग एक सप्ताह के बाद कहा है कि युद्धस्तर पर काम किए बग़ैर राहत और बचाव मुमकिन नहीं है और राहत एजेंसियों में तालमेल की कमी से बाधा आ रही है.
Saturday, June 22, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment