Saturday, June 22, 2013
केदारनाथ पहले और बाद में
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शनिवार सुबह को देहरादून में उत्तराखंड की आपदा से उपजे हालात की समीक्षा करने के लिए मख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ बैठक की.
शिंदे ने इसे राष्ट्रीय संकट क़रार दिया और कहा कि तालमेल न होने से ठीक से राहत का काम नहीं हो पा रहा है. उनका कहना था कि समन्वय की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ़ से पूर्व गृह सचिव वीके दुग्गल को नियुक्त किया गया है और अब वही कमान संभालेंगे.
इस बीच मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार तक राज्य सरकार ने 557 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी, लेकिन शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर मरने वालों की संख्या साढ़े पांच सौ से कहीं ज़्यादा है और ये हज़ार तक हो सकती है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment