Saturday, June 22, 2013

उत्तराखंड: बयान से पलटे हरिद्वार एसएसपी

उत्तराखंड में आई आपदा में मरने वालों की संख्या 557 हो गई है और अभी भी लगभग 40 हज़ार लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की कोशिश जारी है.
लेकिन ऐसा लगता है कि इस प्राकृतिक आपदा के शिकार होने वालों के बारे में उत्तराखंड के अधिकारी अलग-अलग बयान दे रहे हैं. मरने वालों की संख्या के बारे में भी अलग-अलग विभाग अलग-अलग आंकड़े दे रहे हैं. शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर गए केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी कहा कि राहत एजेंसियों में क्लिक करें तालमेल की कमी के कारण बचाव और राहत कार्यों में बाधाएं आ रही हैं. 

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी कह चुके है कि सरकार मौत और तबाही के आंकड़े दबा रही है और इसके लिए प्रधानमंत्री के स्तर से मीडिया पर भी दबाव डाला जा रहा है.

0 comments:

Post a Comment