शुक्रवार को वहाँ के वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक राजीव स्वरूप ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा था कि 40 से ज़्यादा शव निकाले गए हैं. इससे पहले भी वहाँ से आठ शव निकाले जा चुके थे. एसएसपी स्वरूप ने कहा था, ''अभी नदी से शव निकाले जा रहे हैं. हम उनको रिक्वर(बरामद) कर रहे हैं. अभी तक 40 बॉडी (शव) रिक्वर की गईं हैं. कुछ-कुछ बॉडी की हालात बहुत ज़्यादा ख़राब है''
कि शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है क्योंकि ज़्यादातर शव क्षत-विक्षत हो गए थे और उनकी पहचान मुश्किल है. उन्होंने यह भी कहा था कि पानी घटने के साथ और ज़्यादा शव मिलने की आशंका है. लेकिन शनिवार को बीबीसी से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप अपने पहले दिन के बयान से बदल गए.
बीबीसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा नदी से हरिद्वार में अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं. ये पूछे जाने पर की 20 जून को उन्होंने 40 शव बरामद किए जाने की बात कही थी, इस पर उनका कहना था, ''ये जो सिचुएशन थी वो संपूर्ण गढ़वाल की थी जो सूचना हम तक आ रही थी. हरिद्वार में सेंट्रल कंट्रोल रूम बना हुआ है यहां पर सारी जगह से सूचनाएं आ रहीं थीं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई थी, ये (40) वो संख्या थी. उसमें कुछ कन्फ़यूज़न हुआ होगा. लेकिन अभी तक हरिद्वार में 20 शव बरामद हुए हैं.''
इस बीच बचाव और राहत का काम जोरों पर है. लेकिन शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर गए केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राहत एजेंसियों में तालमेल की कमी के कारण बाधाएं आ रही हैं.
Saturday, June 22, 2013
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment